2 अप्रैल को बंद रहेगी बस, मोबाइल इंटरनैस सेवा और शिक्षण संस्थान भी रहेंगे बंद

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने 2 अप्रैल के बंद के आह्वान को देखते हुए प्रदेश ेमं समस्त बस सेवाओं को बंद रखने का फैसला लिया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार बंद दौरान पी.आर.टी.सी., पंजाब रोडवेज तथा पनबस की बसें प्रदेश की सडक़ों पर नहीं चलेंगी तथा इन बसों की सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।

Advertisements

प्रवक्ता के अनुसार 1 अप्रैल सायं 5 से 2 अप्रैल रात्रि 11 बजे तक व्यास कॉल के अलावा पंजाब में सभी मोबाइल सेवाएं बंद रहेंगी तथा सभी एम.एम.एस. सेवाओं तथा सभी डौंगल सेवाएं भी बंद रहेंगी।

इसके साथ ही शिक्षण संस्थान, कालेज, यूनिवर्सिटीज़तथा बैंक आदि भी बंद रखने का निर्णय लिया है।

पंजाब शिक्षा बोर्ड ने अपनी सभी परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है, मगर सी.बी.एस.ई. तथा आई.सी.एस.ई. परीक्षा शैड्यूल अनुसार ही होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here