Saturday, November 21, 2026
Home Latest पार्टी किसी और को सौंपे सीनियर उपाध्यक्ष की कमान, निजी कारणों के...

पार्टी किसी और को सौंपे सीनियर उपाध्यक्ष की कमान, निजी कारणों के चलते नहीं निभा सकता जिम्मेदारी: विश्वनाथ बंटी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा वडिंग की तरफ से जिला अध्यक्षों एवं सीनियर उपाध्यक्षों की जारी की गई सूची के तहत होशियारपुर से सीनियर कांग्रेसी नेता विश्वनाथ ओहरी बंटी को सीनियर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पार्टी की तरफ से सौंपी गई जिम्मेदारी संंबंधी फैसला लेने के श्री बंटी ने स्वागत करते हुए आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि वह पार्टी द्वारा लिए गए फैसले का स्वागत करते हैं।

Advertisements

लेकिन उनकी कुछ निजी जिम्मेदारियों के चलते वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह निभा नहीं सकते। इसलिए पार्टी किसी अन्य पार्टी कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपे ताकि वह बढिय़ा ढंग से इसे निभा सके। श्री बंटी ने कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही हैं और रहेंगे तथा पार्टी की बेहतरी के लिए कार्य करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here