
नई दिल्ली। माननीय सुप्रीम कोर्ट में एस.सी./एस.टी. एक्ट को लेकर केन्द्र सरकार की तरफ से दायर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करतेहुए माननीय अदालत ने साफ कह दिया है कि इस फैसले पर रोक नहीं लगेगी। केन्द्र सरकार की तरफ से अटार्नी जनरल द्वारा दायर की गई पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करते हुए माननीय अदालत ने कहा कि वे एक्ट के खिलाफ नहीं हैं, परन्तु निर्दोष लोगों को सजा नहीं मिलनी चाहिए।

हमें उन निर्दोष लोगों की चिंता है जो जेलों में बंद हैं। सोमवार को इससे संबंधित याचिका पर जल्द सुनवाई से अदालत ने इंकार कर दिया था। परन्तु आज मंगलवार को अदालत ने सुनवाई करते हुए साफ कर दिया है कि फैसला वापस नहीं होगा तथा माननीय अदालत ने कहा कि जो लोग सडक़ों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने हमारा फैसला पढ़ा भी नहीं है।












