Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur शिअद के शासनकाल में हुआ विकास आज भी लोगों को याद है:...

शिअद के शासनकाल में हुआ विकास आज भी लोगों को याद है: लाली बाजवा/तलवाड़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): शिरोमणि अकाली दल की सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों और जनसुविधाओं की मिसाल आज भी दी जाती है, जिसकी बराबरी कोई अन्य सरकार नहीं कर सकी। यह विचार शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान (शहरी) लाली बाजवा ने वार्ड नंबर 29 में श्रीमती प्रीतपाल कौर लांबा को वार्ड की महिला प्रधान नियुक्त किए जाने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।

Advertisements

इस मौके पर हलका इंचार्ज संजीव तलवाड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 29 की प्रमुख “40 फुटी सड़क” का निर्माण शिरोमणि अकाली दल के शासनकाल के दौरान ही हुआ था। उन्होंने बताया कि उस समय इस सड़क पर 73 लाख रुपये खर्च किए गए थे और यह विकास कार्य अकाली दल के पार्षद संतोष सिंह औजला की देखरेख में पूरा किया गया था। तलवाड़ ने वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उसके बाद इलाके की सड़कों की जो खराब हालत हुई है, वह सभी के सामने है।

पूर्व डिप्टी मेयर प्रेम सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पिछड़ चुके वार्डों को दोबारा विकास की राह पर लाया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शिरोमणि अकाली दल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें, ताकि इलाके का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर महिला नेता नीति तलवाड़, बिक्रमजीत सिंह कलसी और संजीव थापर ने भी अपने विचार साझा किए तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here