Sunday, October 25, 2026
Home International काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग दौरान तुर्की एयरलाइंस के विमान के टायर में...

काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग दौरान तुर्की एयरलाइंस के विमान के टायर में लगी आग

नेपाल (द स्टैलर न्यूज़)। काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्की एयरलाइंस के एक विमान के टायर में आग लग गई। पुलिस ने पुष्टि की है कि आग बुझा दी गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एयरपोर्ट सुरक्षा के एसपी राजकुमार सिलावल ने बताया कि तुर्की एयलाइंस की फ्लाइट टीके 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी औऱ लैंडिंग के समय उसके टायर में आग लग गई। फायर इंजन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।

Advertisements

सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।” अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट में कुल 278 यात्री और 11 क्रू सदस्य सवार थे। यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी शामिल थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विमान के दाहिने लैंडिंग गियर में आग लगी हुई दिखाई दे रही है और धुआं निकल रहा है। विमान में सवार यात्रियों को आपातकालीन दरवाजों से बाहर निकाला गया। इस घटना को लेकर हवाई अड्डे या एयरलाइन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान या घोषणा नहीं की गई है। साथ ही, इस घटना के पीछे की वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here