Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur जनता को नियमों का पाठ और खुद नवाबी ठाठः पुलिस की बिना...

जनता को नियमों का पाठ और खुद नवाबी ठाठः पुलिस की बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाली गाड़ी बनी चर्चा का विषय

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जहां एक तरफ पुलिस द्वारा आम लोगों के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर लगातार चालान काटे जा रहे हैं और लोगों से मोटे जुर्माने वसूले जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ खुद पुलिस विभाग के वाहन ही नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। ऐसा ही मामला हरियाना से सामने आया है, जिसने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक चुनावी माहौल के दौरान हरियाना के पुलिस अधिकारी जिस सरकारी गाड़ी में बैठकर हरियाना के इलाके में फ्लैग मार्च और पैट्रोलिंग करते नजर आए, उस गाड़ी पर खुद हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी।

Advertisements

हैरानी की बात यह है कि इसी गाड़ी से पुलिस कानून व्यवस्था का संदेश देती रही, लेकिन अपने ही वाहन के नियमों की ओर अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं गया। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार सड़कों पर सक्रिय रही। जगह-जगह नाके लगाए गए, वाहनों की जांच की गई और नियमों का पालन करने की अपील भी की गई। मगर इसी बीच बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाली पुलिस गाड़ी चर्चा का विषय बन गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here