Wednesday, October 21, 2026
Home Editorial कभी केजरीवाल की कम्युनिकेशन टीम में करते थे काम ‘Cockroach Janta Party’...

कभी केजरीवाल की कम्युनिकेशन टीम में करते थे काम ‘Cockroach Janta Party’ के फाउंडर अभिजीत

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कॉकरोच जनता पार्टी आजकल सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। आपकों बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी एक व्यांग्यात्मक डिजिटल राजनीतिक आंदोलन है। इसकी शुरूआत अभिजीत दीपके ने की, जो एक राजनीतिक कम्युकेशन स्ट्रैटेजिस्ट और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट बताए जाते हैं। यह आंदोलन उस समय चर्चा में आया जब युवाओं को लेकर हुई एक टिप्पणी के बाद यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे ज्वाइंन भी कर लिया।  

Advertisements

अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर के रहने वाले हैं और पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुके हैं तथा वर्तमान में अमेरिका में पब्लिक रिलेशंस की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंनें 16 मई 2026 को इस डिजिटल प्लेटफार्म की शुरूआत की थी, जिसे शुरूआत में मजाक और व्यंग्य के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन बाद में यह युवाओं के मुद्दों को उठाने वाला आनलाइन अभियान बन गया। अभिजीत कुछ साल आम आदमी पार्टी में कम्युनिकेशन टीम के साथ भी काम कर चुके हैं।

एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही कॉकरोच जनता पार्टी चर्चा में है, तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी से जुड़े सोशल अकाउंट के कथित रूप से हैक होने के बाद समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली। मामलें को लेकर कई जगहों पर लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध किया।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि उनके कैंपेन पर शिकंजा कंसा जा रहा है। उन्होंने लिखा, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर शिकंजा। Instagram पेज हैक कर लिया गया, मेरा निजी Instagram अकाउंट हैक हो गया, Twitter अकाउंट रोक दिया गया और बैकअप अकाउंट भी हटा दिया गया।’   

इस पार्टी के जन्म एवं लोकप्रियता की तुलना अन्ना हजारे के आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी के जन्म से की जा रही है तथा इसके पीछे आप का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि, आप का ग्राफ दिन-ब-दिन गिरता हुआ देख इसे जन्म दिया गया, ऐसा माना जा रहा है। यह भी चर्चा है कि जिस प्रकार लोगों ने अन्ना हजारे और स्वराज की चाहत में आप को बढ़त दी, उसी प्रकार इस पार्टी के फालोअर भी तेजी से बढ़ रहे हैं और ऐसी भी चर्चा है कि इसे जन्म देने वाले पर्दे के पीछे के आका इक दिन इसमें जरुर दिखाई देंगे और उस दिन स्वराज का सपना देखने वाले खुद को एक बार फिर से ठगा सा महसूस करते हुए दिखाई देंगे। अब यह तो वक्त ही बताएगा कि इसके पीछे क्या चल रहा है। लेकिन, फिलहाल देश के भीतर और बाहरी देशों में बैठे लोग इसे काफी फालो कर रहे हैं और कईयों ने तो काकरोच बनकर भी घूमना शुरु कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here