Wednesday, October 28, 2026
Home Crime भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या

भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या

पीलीभीत (द स्टैलर न्यूज़)। पीलीभीत में बिलसंडा नगर पंचायत के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता डीके गुप्ता के चचेरे भाई पप्पू गुप्ता (48) की गुरूवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, पप्पू गुप्ता अपने पड़ोसी व्यापारी मित्र पंकज को पिटता देख उन्हें बचाने गए थे। इसी दौरान हमलावरों में से एक ने पप्पू गुप्ता के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद पप्पू गुप्ता सड़क पर गिर पड़े और लगभग 15 मिनट तक तड़पते रहे, लेकिन लोग वीडियो बनाते रहे और उन्हें बचाने कोई नहीं आया।

Advertisements

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के सहयोग से परिवार ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुकीर्ति माधव ने बताया कि हमलावरों की खोज के लिए पांच टीम बनाई गई हैं। यह घटना बिलसंडा थाना क्षेत्र के वमरौली तिराहे की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here