
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के गंग्याल थाने में अपनी सेवाएं दे रहे ASI कर्मजीत सिंह का रविवार शाम को एक भयानक एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ASI किसी सरकारी काम से थाने से निकलकर जा रहे थे कि गंग्याल चौक में एक काफी ज्यादा तेज आ रही ऑल्टो कार ने उनकी बाइक को हिट कर दिया। हादसा इतना भयानक था कि उनकी मौके पर ही जान चली गई। वहीं अब इस घटना का सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आया है।
गंग्याल थाने में इस एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इसकी हर तरीके से जांच कर रही है।












