
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ पंजाब पुलिस की ओर से लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करवाया गया है। इस कार्रवाई के बाद अब मजीठिया बिना संबंधित एजेंसियों की अनुमति के देश से बाहर यात्रा नहीं कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार, लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और इमिग्रेशन चेक पोस्टों पर मजीठिया के संबंध में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यदि वह विदेश जाने का प्रयास करते हैं तो संबंधित एजेंसियों को इसकी सूचना दी जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब मजीठा थाना प्रकरण में पुलिस और अकाली दल के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस पहले ही इस मामले में कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी भी कर रही है।











