Thursday, October 29, 2026
Home Crime अमृतसर छात्रा आत्महत्या मामलाः अमरजोत से निजी काम करवाती थी प्रिंसिपल, एक्शन...

अमृतसर छात्रा आत्महत्या मामलाः अमरजोत से निजी काम करवाती थी प्रिंसिपल, एक्शन में सरकार

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। अमृतसर में 12वीं कक्षी की छात्रा का आत्महत्या मामला काफी गर्माया हुआ है। इस मामले में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है और स्कूल प्रशासन व मामले से जुड़े हर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। स्कूल प्रबंधन की ओर से फीस न देने सहित कई अन्य तरीके से परेशान किए जाने कारण जहर निगल कर खुदकुशी करने वाली छात्रा अमजोत कौर मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रिंसिपल शबनम शर्मा और क्लास अध्यापिका अकांक्षा शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। एसीपी गगनदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए रेड की जा रही है। 

Advertisements

अमजोत कौर ने डीडीआईएस स्कूल फतेहगढ़ चूडियां रोड से ग्यारहवीं कक्षा पास की थी और स्कूल प्रबंधन की ओर से उसे दसवीं का सर्टीफिकेट मुहैया नहीं करवाया जा रहा था। वहीं अब मामले में एक नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि छात्रा के चरित्र पर लगातार सवाल उठाए जाते थे। इतना ही नहीं स्कूल में प्रिंसिपल और क्लास अध्यापिका की ओर से लगातार अपने निजी और घरेलू काम करवाए जाते थे। परिवार का आरोप है कि जब छात्रा ऐसे काम करने से इन्कार करती थी तो उसे परीक्षा में फेल करने और नंबरों को प्रभावित करने की धमकियां दी जाती थीं। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। इसी कारण परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। अमजोत कौर अपनी मासी सरबजीत कौर के पास रहती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here