Wednesday, October 7, 2026
Home Himachal हिमाचल में 3 बार आया भूकंप, कई मकानों का नुकसान, अस्पताल की...

हिमाचल में 3 बार आया भूकंप, कई मकानों का नुकसान, अस्पताल की गिरी सीलिंग

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश में भूकंप के कारण लोग दहशत में रहे हैं। 5 की तीव्रता के भूकंप के बाद दो बार फिर धरती हिली। 11.04 बजे 2.8 और 11.52 बजे 3 तीव्रता का भूकंप आया। तीनों का केंद्र चंबा जिले में ही रहा। पहला झटका काफी तेज था, जिस कारण कई जगह नुकसान भी हुआ है। जिला कांगड़ा के धर्मशाला में कई जगह घरों में दरारें आई हैं। पालमपुर के सिविल अस्पताल में रात को आए भूकंप से पुराने भवन की दूसरी मंजिल की छत को नुकसान हुआ। इस दौरान गनीमत रही कि मरीज सुरक्षित हैं।

Advertisements

किसी भी मरीज को कोई चोट नहीं आई है। इस दौरान मरीजों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि यह भवन काफी पुराना है और इसे असुरक्षित घोषित किया हुआ है, इसके बावजूद यहां मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के माहड़ में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। स्लेटपोश मकान की छत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है व अब रहने लायक नहीं रहा है। पीड़ित जिगरी राम ने प्रशासन व सरकार से राहत की मांग की है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here