Monday, October 26, 2026
Home National ममता बनर्जी को झटका: नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा

ममता बनर्जी को झटका: नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल (द स्टैलर न्यूज़)। पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। सीनियर नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने इस्तीफा दिया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कोयल मलिक भी इस्तीफा दे सकती है। ऐसी स्थिति में दोबारा से उपचुनाव करवाए जाएंगे।

Advertisements

वर्तमान में लोकसभा में टीएमसी के कुल 28 सांसद हैं। ऐसी चर्चाए सामने आ रही है कि इनमें से कुछ सांसद अपनी अलग- अलग राहें करने के बारे में सोच रहे हैं। इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पार्टी के ही एक अंदरूनी सूत्र का कहना है कि कुछ सांसद निश्चित रूप से असंतुष्ट हैं और कुछ अलग करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन क्या उन्हें दो-तिहाई (लगभग 19 सांसदों) का जरूरी समर्थन हासिल है, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here