
अमृतसर/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के शहीद भगत सिंह चौक (जेल चौक) पर गुरुद्वारा साहिब को दान दी गई जमीन को बेचने के मामले में बाबा निहाल सिंह हरियां बेलां वालों ने अमृतसर में पिछले कल 7 जून 2026 को पत्रकारवार्ता कर अपना पक्ष रखा। इस मौके पर शिरोमिणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पत्रकारवार्ता दौरान बाबा निहाल सिंह ने कहा कि वह 1967 से हरियाबेलां में गद्दी पर विराजमान हैं। उन्होंनें कहा कि उन्होंनें संगत के सहयोग से 1.5 एकड़ जमीन खरीदकर लोह लंगर मिसल शहीदां तरनादल हरियाबेलां के नाम लगवाई थी।

कहा, मेरी छवि खराब करके कुछ लोग जत्थेदार बनना चाहते हैं
उन्होनें कहा कि बिना किसी रोक-टोक के वह जमीन अपने नाम भी करवा सकते हैं, लेकिन उन्होंनें ऐसा नहीं किया। उन्होंनें कहा कि वह जमीन न कोई खरीद सकता है और न कोई बेच सकता है। उन्होंनें होशियारपुर के जमीनी विवाद को लेकर कहा कि बाबा मलकीत सिंह शेरे नर्सरी वालों ने संसार से जाने से पहले 2 कनाल 4.5 मरले जमीन इच्छा अनुसार जमीन उनके (बाबा निहाल सिंह) के नाम की थी। उन्होंनें कहा कि जिसके बाद उन्होंनें यह जमीन अपनी पत्नी जसपाल कौर के नाम पर तबदील मलकीयत कर दी, क्योंकि वह करीब 35 साल से जत्थेबंदी के साथ सब-कुछ छोड़छाड़ के सेवा कर रही थीं। उन्होंनें कहा कि बीबी जसपाल कौर ने गुरुद्वारा साहिब में संगत के रहने के लिए कई कमरें, घोड़ों के लिए तबेला तथा कई अन्य काम करवाए।
मीडिया को दोनों पक्षों से बात करके मामले की सच्चाई को लाना चाहिए था सामनेः हरजिंदर सिंह धामी
उन्होंनें कहा कि बीबी जसपाल कौर विदेश से कुछ लाने नहीं बल्कि गुरुद्वारा साहिब में अपनी कमाई से सेवा करने के लिए आती हैं। एक पत्रकार द्वारा प्लाट बेचे जाने की बात पर बाबा निहाल सिंह ने कहा कि यह प्लाट 1 करोड़ का बिका है और इसके सारे पैसे उनके अकाउंट में जमा हैं और वह सारे पैसें हरियाबेलां की सेवा में लगाए जाएंगे। उन्होंनें बताया कि जिन लोगों ने उन पर आरोप लगाए हैं उन्हें सिर्फ जत्थेदारी की भूख है। जिस कारण उनका नाम खराब करने की कोशिश की जा रही है।
एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि यह जत्थेबंदी सम्मानीय है। लोगों द्वारा उन्हें टारगेट करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि जिन भी लोगों ने मौके पर कवरेज की उन्हें हमारा पक्ष भी जानना चाहिए था। लेकिन, लोकतंत्र है सभी अपनी बात कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा निहाल सिंह जी पंथ के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं और उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है।












