Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब मुलाज़म और पेंशनर्स सांझा फ्रंट जिला होशियारपुर की हुई बैठक

पंजाब मुलाज़म और पेंशनर्स सांझा फ्रंट जिला होशियारपुर की हुई बैठक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज), नीरज धीमान: पंजाब मुलाज़म और पेंशनर्स सांझा फ्रंट द्वारा पिछले दिनों दिनांक 17 मई को जालंधर में की गई राज्य स्तरीय कन्वेंशन में जारी घोषणापत्र में तय किए गए संघर्षों को अमली रूप देने के लिए सांझा फ्रंट जिला होशियारपुर की एक अहम बैठक मुलाज़म भवन होशियारपुर में साथी जैल सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुलाज़म और पेंशनर संगठनों के नेताओं द्वारा भागीदारी की गई। बैठक की शुरुआत में पटियाला में सहायक लाइनमैनों पर पटियाला पुलिस द्वारा किए गए वहशीयाना लाठीचार्ज के विरोध में प्रस्ताव पेश किया गया और मांग की गई कि ऐसी गुंडागर्दी करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सांझा फ्रंट के राज्य कन्वीनर साथी सतीश राणा द्वारा फ्रंट द्वारा पिछले दिनों में की गई प्रांतीय बैठकों की कार्रवाई और अगले संघर्षों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार द्वारा मुलाज़मों और पेंशनरों की मांगों को बिल्कुल हाशिए पर धकेल दिया गया है और संघर्ष करने वालों को पीटने के लिए पुलिस को पूरी छूट दी गई है, जिस कारण पूरे राज्य में मुलाज़म और पेंशनर वर्ग के अंदर भारी रोष है, जिसका जवाब तीखे संघर्षों के साथ-साथ आने वाले विधानसभा चुनावों में भी दिया जाएगा।

Advertisements

इस मौके पर साथी बहादुर सिंह, प्रवेश कुमार, जसवीर सिंह, कुलवंत सिंह सैनी, जतिंदर सिंह सोनी, मुकेश गुजराती, इंद्रजीत विरदी, मनजीत सैनी द्वारा पंजाब और केंद्र की सरकार द्वारा अपनाई जा रही मुलाज़म-पेंशनर विरोधी नीतियों के संबंध में खुलकर विचार-चर्चा की गई और सांझा फ्रंट को और भी मजबूत करने तथा राज्य कमेटी द्वारा घोषित किए गए संघर्षों को पूरी ईमानदारी के साथ लागू करने पर भी ज़ोर दिया। इस मौके पर अपने निजी फायदे के लिए सांझा फ्रंट को नुकसान पहुँचाने वालों से अपने कैडर को सचेत करने के संबंध में भी अपील की गई।

राज्य कन्वेंशन के फैसलों की पहली कड़ी को लागू करने के संबंध में बैठक में नेताओं द्वारा विचार-चर्चा करने के उपरांत दिनांक 5 जुलाई को जिला स्तरीय कन्वेंशन करने का फैसला किया गया। बैठक में फैसला किया गया कि दिनांक 5 जुलाई को यह कन्वेंशन शिमला पहाड़ी चौक के नज़दीक सैनी भवन में की जाएगी। इस कन्वेंशन को सफल बनाने के लिए मुलाज़म और पेंशनर संगठनों के नेताओं द्वारा भारी भागीदारी का विश्वास दिलाया और इस कन्वेंशन के प्रबंधों के लिए कमेटी का गठन किया गया है ताकि कन्वेंशन के महत्व और मौसम को मुख्य रखते हुए उचित प्रबंध किया जा सके।

बैठक में नेताओं द्वारा सरकार से मांग की गई कि समूह मुलाज़मों की सेवाओं को रेगुलर किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, महंगाई भत्ते की किस्तें जारी की जाएं, बंद किए गए भत्ते चालू किए जाएं, समूह पेंशनरों पर 2.59 गुणांक का फार्मूला लागू किया जाए, कैशलेस हेल्थ स्कीम लागू की जाए, पेंशनरों पर टी.सी. संबंधी ऑनलाइन चालू किया गया सिस्टम बंद किया जाए। नेताओं ने कहा कि इस कन्वेंशन में अगले संघर्षों का ऐलान भी किया जाएगा। नेताओं द्वारा दिनांक 17 जून को पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट द्वारा जालंधर में की जा रही प्रांतीय कन्वेंशन में समूह पेंशनरों को शामिल होने की अपील की गई। इस बैठक में उपरोक्त नेताओं के अलावा ओंकार सिंह, राकेश कुमार महलांवाली, कमल कुमार गुप्ता, सतनाम सिंह, परमजीत सिंह, मनजीत सिंह बाजवा, मदन लाल सैनी, जरनैल सिंह, अमनदीप, हरमेश पाल, रशपाल चंद, सतपाल सिंह, कृष्ण गोपाल, हरविंदर सिंह, कमलजीत सिंह आदि नेता भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here