Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur मनहोता और कटोहड़ क्लब ने लगाया रक्तदान कैंप, 48 यूनिट किए दान

मनहोता और कटोहड़ क्लब ने लगाया रक्तदान कैंप, 48 यूनिट किए दान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मनहोता ब्लड सेवा एवं यूथ क्लब कटोहड़ की तरफ से एच.डी.एफ.सी. बैंक की तरफ से रक्तदान कैंप लगाया गया। इस मौके पर एस.एम.ओ. पी.एच.सी. मंड भंडेर डा. एस.पी. सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचकर कैंप का शुभारंभ किया और युवाओं के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया।

Advertisements

युवाओं ने 48 यूनिट रक्तदान करके मानवता की सेवा में अपना योगदान डाला। भाई घन्हैया जी ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर बी.ई. राजीव कुमार, डा. निर्मल, जतिंदर मंड, धरमिंदर सिंह, संदीप, भाई घन्हैया जी ब्लड बैंक से दिलबाग सिंह व उनकी टीम के सदस्य, एच.डी.एफ.सी. की तरफ से हर्ष, मनहोता ब्लड सेवा की तरफ से रोमी, बंटी, डेज़ी, राजू कोई, बलविंदर मक्कोवाल, मंजू ढोलवाहा, झंडा राम, लाडी प्रधान, मिंटू, धर्मपाल, डा. प्रवेश, पूर्व सरपंच निर्मला देवी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here