Tuesday, October 27, 2026
Home Latest डीएवी स्कूल दरकोटी का वार्षिक समारोह 24 को, दलजीत डोगरा होंगे मुख्य अतिथि 

डीएवी स्कूल दरकोटी का वार्षिक समारोह 24 को, दलजीत डोगरा होंगे मुख्य अतिथि 

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दरकोटी का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 24 दिसंबर को टोनी देवी स्थित स्कूल कॉम्प्लेक्स  में मनाया जा रहा है। यह जानकारी स्कूल प्रिंसिपल मोहिंदर सिंह डोगरा ने दी। उन्होंने बताया कि स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को शिक्षा, स्पोर्ट्स, कला संस्कृति एवं सोशल एक्टिविटी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

Advertisements

प्रिंसिपल डोगरा ने बताया कि कार्यक्रम मंगलवार सुबह दस बजे शुरू होगा जिसमें बैंकिंग क्षेत्र में प्रतिष्ठित मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर आसीन दलजीत डोगरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने सभी स्थानीय लोगों को कार्यक्रम में शामिल हो बच्चों का उत्साहवर्धन करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here