Tuesday, October 27, 2026
Home Jammu & Kashmir जम्मू-राजौरी हाइवे पर हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी बस, 15 लोग...

जम्मू-राजौरी हाइवे पर हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी बस, 15 लोग घायल

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़)। राजौरी जिले के टंडवाल क्षेत्र में सोमवार को जम्मू-राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रजिस्ट्रेशन नंबर JK11A-071 वाली एक कैंटर बस टंडवाल के पास अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क से फिसल गई और किनारे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements

हादसे में घायल सभी 15 लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here