Monday, October 19, 2026
Home Jammu & Kashmir रामबन के धाजम से जम्मू जा रही बस संगलदान में पलटी, कंडक्टर...

रामबन के धाजम से जम्मू जा रही बस संगलदान में पलटी, कंडक्टर की मौत, 25 यात्री घायल

जम्मू (द स्टैलर न्यूज़)। रामबन जिले के गुल रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें एक बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 25 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस नंबर जेके02सीयू7482 सब डिविजन गूल के धाडम से जम्मू की ओर जा रही थी कि संगलदान में पलट गई।  हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements

हादसे में उधमपुर के पनारा निवासी कुलदीप सिंह के पुत्र आशु सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आशु सिंह बस में कंडक्टर के रूप में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, यातायात पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here