
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना समाजवादी पार्टी के कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान ने पुलिस प्रशासन को साथ लेकर एक मुहिम शुरू की । उन्होंने कहा है कि दिन-प्रतिदिन पक्षियों की संख्या घटती जा रही है और गर्मी इतनी अधिक बढ़ गई है कि बेजुबान पक्षी दाने और पानी दोने के लिए तरस रहे हैं। उन्होने लोगों से अपील की बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए हम सभी को प्रक्षियों के लिए दाने और पानी का प्रबंध करना चाहिए।हमें अपने घरों और पेड़ों के आस-पास मिट्टी के बर्तनों में दाना, पानी रख कर पक्षियों की कीमती जान बचानी चाहिए।

इस अवसर पर महिला मण्डल के एस.एच.ओ. सुभाष भगत सिंह ने शिवसेना समाजवादी पार्टी द्वारा चलाई गई इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि मनुष्य होने के नाते यह हमारा फर्ज़ भी है कि हम पशु पक्षियों की देख भाल करेकं। इस अवसर पर ज़िला चेयरमैन मनधीर सिंह बंगड़ (रिकां), सिटी प्रधान सागर गिल, सब इन्स्पेक्टर हरीश , दीपक कुमार, राम सिंह, मुकेश कुमार, जसविन्द्र पाल भी मौजूद थे।












