
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मोहल्ला कच्चा टोबा निवासी सुशील जैन के निधन उपरान्त उनके परिवारिक सदस्यों पत्नी रेखा जैन पुत्र मानिक जैन पुत्रवधू करिश्मा जैन पुत्री रचिता जैन, श्वेता जैन, मुदिता जैन व भाई यशपाल जैन ने उनके नेत्र रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी के माध्यम से संकारा आई अस्पताल लुधियाना को दान कर दिए। दान लेने की प्रक्रिया डा. यशा गुप्ता व उनकी टीम रूपिंदर कौर, दिलराज सिंह ने पूरा किया इस अवसर पर सोसाइटी के चेयरमैन एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा ने परिवार का धन्यवाद करते हुए कहा कि सुशील जैन जी की आंखों से दो व्यक्तियों की अंधेरी जिन्दगी को रोशनी मिलेगी।

क्योंकि एक व्यक्ति द्वारा दान की गई आंखें दो व्यक्तियों को लगाई जाती है। अरोड़ा ने बताया कि देश में कॉर्निया ब्लाइंडनेस पीड़ितों की संख्या बहुत अधिक है और कॉर्निया की कलेक्शन बहुत कम है लेकिन फिर भी सोसाइटी द्वारा चलाई जा रही जागरूकता से लोग नेत्र दान करने में भाग ले रहे हैं और अब लोग चाहने लगे हैं कि संसार छोड़कर जाने वाले उनके अपनों की आंखें उनके जाने के बाद भी संसार को देख सके। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मदन लाल महाजन ने बताया कि मरणोपरांत आंखें 6 से 8 घंटे तक जीवित रहती है और अगर उन्हें समय पर दान कर दिया जाए तो कॉर्नियल अंधेपन से पीड़ित व्यक्ति की जिंदगी में दोबारा रोशनी भरी जा सकती है। इस अवसर पर विजय अरोड़ा, जगदीश अग्रवाल, अमित नागपाल व अन्य उपस्थित थे।












