Thursday, October 8, 2026
Home International पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में मचाई तबाही, 29 लोगों की मौत, कई घायल

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में मचाई तबाही, 29 लोगों की मौत, कई घायल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगी सीमा पर हमले किए जिसमें 29 लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने बताया कि पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खुफिया जानकारी पर आधारित और सुनियोजित ढंग से हमले किए हैं। मंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई हाल ही में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और कराची स्थित पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) कैंप के निर्दोष लोगों के खिलाफ हुई कई आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर की गई है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस हमले में अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में जमीनी कार्रवाई भी शामिल थी और इसका निशाना ‘जमात-उल-अहरार’ था, जो पाकिस्तान सरकार के अनुसार चरमपंथी गुट है और अक्सर ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ (TTP) से जुड़ा माना जाता है। सिंध पुलिस ने बताया कि शनिवार रात कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में पाकिस्तान सिंध रेंजर्स के प्रांतीय मुख्यालय पर हुए हमले में तीन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई थी और साथ ही इस घटना में 3 आतंकी भी ढेर हुए थे। सिंध के इंस्पेक्टर जनरल जावेद आलम ओधो ने कहा कि आतंकवादियों ने अपनी गाड़ी से मेन गेट को टक्कर मारी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here