Tuesday, October 13, 2026
Home Latest हल्दिया रिफाइनरी की पाइपलाइन में लगी आग, 15 लोग झुलसे

हल्दिया रिफाइनरी की पाइपलाइन में लगी आग, 15 लोग झुलसे

बंगाल (द स्टैलर न्यूज़)। बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के हल्दिया रिफाइनरी की नैप्था सप्लाई पाइपलाइन में भीषण आग लगने की खबर मिली है। इस हादसे में करीब 15 लोगों के झुलसने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नैप्था पाइपलाइन में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया।

Advertisements

विस्फोट के तुरंत बाद आग तेजी से फैलते हुए हल्दिया नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 स्थित चिरंजीबपुर इलाके तक पहुंच गई। जिस कारण करीब 15 लोगों झुलस गए। मौके पर दमकल विभाग  की 12 गाड़ियों ने काबू पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here