Monday, October 12, 2026
Home Crime तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अटल टनल से निकलते ही हादसे का हुई शिकार,...

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अटल टनल से निकलते ही हादसे का हुई शिकार, एक की मौत, 3 घायल

हिमाचल (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के नोर्थ पोर्टल पर कल रात एक बड़ा हादसा देखने को मिला। यहां पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो टनल के मुहाने से निकलने के बाद सीधे उड़ते हुए हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल हैं।

Advertisements

जानकारी के अनुसार, बीती रात को लाहौल स्पीति की तरफ से अटल टनल के नोर्थ पोर्टल के ठीक सामने यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जैसे ही अटल टनल से निकली तो सीधे बैरिकेड्टस को तोड़ते हुए आगे हवा में उड़ती हुई चंद्रभागा नदी के किनारे पर बने एक पीलर पर अटक गई. इस पीलर के ऊपर लगे कई सरिये स्कॉपिर्यो में घुस गए।

घटना के बाद तुरंत बाद दमकल की गाड़ी चंद्रभागा के किनारे पर पहुंची और स्कॉर्पियो सवारों को रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि कार में सवार तीन लोग उत्तर प्रदेश और एक शख्स राजस्थान का रहने वाला है, जिसकी मौत हो गई है। इस घटना के बाद कुछ लोगों ने मौके का वीडियो भी बनाया और बताया कि दमकल की गाड़ी से लोगों को रेस्क्यू किया गया है और घायलों की जानकारी नहीं है।

लाहौल स्पीति के केलांग की डीएसपी रश्मी सूद ने न्यूज18 को फोन पर बताया कि बीती रात को हादसा हुआ था और इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जिसकी पहचान कैलाश कुमार, पुत्र गोविंद राम, निवासी गांव मंडोटा, जिला सीकर, राजस्थान के रूप में हुई है। इसके अलावा, राजेंद्र, पुत्र गोविंद, निवासी गांव मंडला, डाकघर एवं तहसील डोध, जिला सीकर, राजस्थान, आदित्य, पुत्र मंगल सिंह, निवासी पलिया कलां, तहसील एवं जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थ सिंह शेखावत, पुत्र भब्बर सिंह, निवासी खाटू श्याम, जिला सीकर, राजस्थान घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here