
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से स्वर्णकार वैल्फेयर बोर्ड के चेयरमैनों की नियुक्तियां की गई हैं। विधानसभा स्तर पर चेयरमैनों की, की गई घोषणा के तहत होशियारपुर से पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर को चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि स्वर्णकार संघ पंजाब वन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में विधायक ब्रमशंकर जिम्पा द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के तहत तीन वार्डों में पूरी मेहनत से उम्मीदवारों की जीत में बहुमूल्य योगदान डाल सीटों को पार्टी की झोली में डाला था।












