Thursday, October 22, 2026
Home Crime सरकारी राइफल छीनने के बाद हुई गोलीबारी में व्यक्ति की मौत, SOG...

सरकारी राइफल छीनने के बाद हुई गोलीबारी में व्यक्ति की मौत, SOG के 3 जवान घायल

जम्मू कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एक व्यक्ति द्वारा सुरक्षाकर्मियों की सरकारी राइफल छीनने का प्रयास किए जाने के बाद हुई गोलीबारी में उसकी मौत हो गई, जबकि विशेष अभियान समूह (एसओजी) के तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में एक धार्मिक उपदेशक को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, घटना से उसका क्या संबंध है, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है।

Advertisements

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद एसओजी की एक टीम गुरूवार को भद्रवाह कस्बे से लगभग 35 किलोमीटर दूर जाइ-गंडोह मार्ग पर घात लगाकर बैठी थी।

उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे एसओजी टीम ने एक युवक को रोका, जिसने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर उनकी सरकारी राइफल छीनने का प्रयास किया। अधिकारी ने कहा, हाथापाई के दौरान एसओजी के एक जवान ने गोली चला दी। इसमें युवक को गोली लगी, जबकि तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, चारों को पहले भद्रवाह के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। चिका गांव निवासी 30 वर्षीय आरिफ हुसैन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि मामले में एक धार्मिक उपदेशक को हिरासत में लिया गया है। एहतियात के तौर पर भद्रवाह शहर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि सेना ने जाइ क्षेत्र में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here