Monday, October 26, 2026
Home Latest NEET में सफलता न मिलने से छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या  

NEET में सफलता न मिलने से छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या  

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हमीरपुर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में सफलता न मिलने से हताश एक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, राठ इलाके के दीवानपुरा मोहल्ला निवासी महेंद्र पाल साहू की बेटी श्रुति साहू (20) ने शनिवार देर रात अपने घर में कीटनाशक खा लिया।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि श्रुति की हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्य उसे तुरंत राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे उरई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, इलाज के दौरान रविवार को श्रुति की मौत हो गई।

श्रुति के पिता महेंद्र साहू ने बताया कि उनकी बेटी कानपुर में रह कर नीट की तैयारी कर रही थी और अभी दो माह पूर्व ही राठ लौट कर आई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पढ़ने में बहुत होशियार थी और उसने नीट की तैयारी के लिए बहुत मेहनत की थी और कम अंक आने की वजह से बहुत तनाव में रहती थी। साहू ने बताया कि नीट में सफल न होने के कारण हताशा में उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here