Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur दि होशियारपुर रिटायर्ड म्यूसिपल कर्मचारी यूनियन ने मुखी राम को किया सम्मानित

दि होशियारपुर रिटायर्ड म्यूसिपल कर्मचारी यूनियन ने मुखी राम को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दि होशियारपुर रिटायर्ड म्यूसिपल कर्मचारी यूनियन की महीनावार मीटिंग शक्ति मंदिर होशियारपुर में हुई। इस मीटिंग में नये चुने गये नगर कौंसलर मुखी राम जी विशेष तौर पर शामिल हुये। इस मीटिंग के दौरान चौधरी मुखी राम तथा उनकी धर्मपत्नी बीबी गुरबख्श कौर के कौंसलर बनने पर विशेष रूप से स्वागत किया गया तथा फूलों के हार, गुलदस्ते तथा सिरोपे देकर सम्मानित किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर बोलते हुये यूनियन के प्रधान श्री जगमीत सिंह सेठी की ओर से चौधरी मुखी राम के परिवार के बारे में संक्षेप जानकारी देते हुये बताया कि इनके पिता चौधरी बिलासा राम जोकि 1978 से 1996 तक इस नगर कौंसल के लगातार मैंबर चुने जाते रहे है, उनके द्वारा किये गये कार्यों के कारण ही आज भी उनके परिवार का सत्कार किया जाता है तथा चौधरी मुखी राम को दूसरी बार कौंसलर जिताया है।

इस अवसर पर मंगत राज सचिव, विजय कुमार टीटा उप-प्रधान तथा प्रेम कुमार ढींगरा की ओर से अपने विचार पेश कये गये। इस अवसर पर चौधरी मुखी राम की ओर से यूनियन के सभी मैंबरों का धन्यवाद किया तथा उनके मसले कार्पोरेशन की मीटिंग में उठाने तथा उनको पूरे करवाने का विश्वास दिलाया।

इस अवसर पर चमन सिंह, ओम प्रकाश, कश्मीरी लाल, मुकल केसर, रमेश्वर सिंह, बलवीर सिंह, रविन्दर दत्त, चैन सिंह, रिक्खी राम, अरूण सैनी, सोहन लाल, हंस राज, बलदेव सिंह, तीर्थ राम आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here