
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के फतेहगढ़ चौक के समीप बसंत नगर में सड़क की दुर्दशा से लोग काफी परेशानी से गुजर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जरा सी बारिश से सड़क तालाब का रुप धारण कर लेती है तथा सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण स्थिति और भी खतरनाक बन जाती है।

जिस कारण आए दिन लोग चोटिल भी हो रहे हैं। लोगों ने नगर निगम से मांग की कि सड़क की हालत को जल्द से जल्द सुधार कर उन्हं राहत प्रदान की जाए।












