Saturday, October 10, 2026
Home Jammu & Kashmir श्रीनगर में लश्कर आतंकी मोहम्मद लतीफ भट के लगे वांटेड पोस्टर, 15...

श्रीनगर में लश्कर आतंकी मोहम्मद लतीफ भट के लगे वांटेड पोस्टर, 15 लाख का रखा इनाम

श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव इलाके में लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी मोहम्मद लतीफ भट के वांटेड पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर के जरिए आम लोगों से आतंकी के बारे में विश्वसनीय जानकारी साझा करने की अपील की गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने मोहम्मद लतीफ भट की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 15 लाख  के नकद इनाम की घोषणा की है।

Advertisements

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आतंकी से जुड़ी जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंचाएं। सुरक्षाबलों का कहना है कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोगों पर कार्रवाई के लिए जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है। अधिकारियों ने सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का भी भरोसा दिलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here