Friday, October 9, 2026
Home Crime थाईलैंड में छात्र ने स्कूल में की फायरिंग, खुद को गोली मारने...

थाईलैंड में छात्र ने स्कूल में की फायरिंग, खुद को गोली मारने की कोशिश, 3 शिक्षकों सहित 6 की मौ-त

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। थाईलैंड के एक स्कूल में गोलीबारी होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई घायल है। मरने वाले में तीन शिक्षकों और तीन छात्र शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार यह घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित नोनथाबुरी जिले के देबसिरिन स्कूल में हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक छात्र ने स्कूल में गोलीबारी की, जिसके बाद छात्र और शिक्षक भागने लगे और आपातकालीन बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10 बजे हुई, जब पोह टेक तुंग फाउंडेशन के स्वयंसेवकों को प्रसिद्ध माध्यमिक विद्यालय के अंदर गोलीबारी की सूचना मिली।

Advertisements

पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि हमलावर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मकसद की अभी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि बंदूक छात्र के परिवार के किसी सदस्य से ली गई थी। प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों की देखभाल करने का आदेश दिया है। गोलीबारी के लगभग एक घंटे बाद घटनास्थल से मिली तस्वीरों में लोग स्कूल के बाहर खड़े होकर एक-दूसरे को सांत्वना देते हुए दिखाई दे रहे थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here