Saturday, October 3, 2026
Home Crime ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने बरसाए पत्थर

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने बरसाए पत्थर

बंगाल (द स्टैलर न्यूज़)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर उत्तर 24 परगना के हलीशहर में हमला किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने ममता के काफिले के रोक लिया और उस पर पत्थर बरसाए। वह तृणमूल कांग्रेस के दिवंगत कार्यकर्ता बिरजू केओट के परिवार से मिलने जा रही थीं। प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी की गाड़ी को घेर लिया और उस पर पानी की बोतलें तथा जूते फेंके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस पर हिरासत में मौत का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। 

Advertisements

कथित हिंसा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मेरी गाड़ी पर बहुत बड़े-बड़े पत्थर मारे गए। लोग पुलिस के सामने आकर हमला कर रहे थे। यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ है। ममता के काफिले पर हुए हमले को लेकर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस विभाग का 12 बजा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here