Saturday, October 31, 2026
Home Crime राम मंदिर गबन मामलाः आरोपियों के घर की ली तलाशी

राम मंदिर गबन मामलाः आरोपियों के घर की ली तलाशी

अयोध्या (द स्टैलर न्यूज़)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों के आवासों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई मामले की जांच के तहत की गई। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस दलों ने लव कुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला और रामाशंकर यादव समेत सभी आरोपियों के आवासों की तलाशी ली। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही अयोध्या की एक अदालत ने सभी आठ आरोपियों को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Advertisements

सोमवार को अदालत में पेशी के दौरान पुलिस उनकी रिमांड मांग सकती है। गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, राम शंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामाशंकर उर्फ टिन्नू यादव राम मंदिर में दान के रूप में आई नकदी और कीमती सामान गिनने के काम से जुड़े थे। जांचकर्ताओं ने अब तक 79.85 लाख रुपये बरामद किए हैं। यह मामला भारतीय न्याय संहिता के तहत नौकर द्वारा चोरी, आपराधिक विश्वासघात, चोरी का सामान लेने और आपराधिक साजिश से जुड़ी धाराओं के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here