Saturday, October 3, 2026
Home Hoshiarpur माता चिंतपूर्णी चौक व भगवान महावीर सेतु पर 11 अगस्त को लगाए...

माता चिंतपूर्णी चौक व भगवान महावीर सेतु पर 11 अगस्त को लगाए जाएंगे झंडेः अश्वनी शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माता चिंतपूर्णी मेले को लेकर जहां समस्त संस्थाएं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए एवं उनके लिए लंगर लगाने की तैयारियां जोर-शोर से करने में लगी हुई हैं वहीं युवा वाहिनी समिति की तरफ से भी माता चिंतपूर्णी चौक को सजाने एवं श्रद्धालुओं के स्वागत में किसी तरह की कोई कमी न छोड़ने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान अश्वनी शर्मा छोटा ने बताया कि बाहर से जब भी कोई श्रद्धालु आते हैं तो वह माता चिंतपूर्णी गेट से होकर गुजरते हैं तथा उनके स्वागत के लिए गेट व भगवान महावीर सेतु पर 11 अगस्त को झंडे लगाए जाएंगे।

Advertisements

उन्होंने बताया कि रात के समय यहां से गुजरते समय किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए गेट पर पहले से ही बड़ी लाइटें लगवाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही पीने के पानी के दो वाटर कूलर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा श्रद्धालुओं के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। श्री शर्मा ने अपील की कि अगर कोई श्रद्धालु झंडे लगाने की सेवा कना चाहता है तो वह संस्था सदस्यों से संपर्क कर सकता है तथा 11 अगस्त को रात्रि 8 बजे चौक पर आ सकता है।

इस मौके पर दीपक पुरी, विकास शर्मा, बलजीत जीतू, शाम लाल, करमजीत, मुकेश कांसल, नरिंदर कुमार, प्रमोद शर्मा, लाडू दिवाना, सुभाष कुमार, सतीश कुमार, बोबी शेखर, गुलशन कुमार, वंश कुमार, राकेश सेठी, लाल चंद, दिनकर कपिला, गौरव कक्कड़ सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here