Sunday, October 4, 2026
Home Himachal सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, 4 की...

सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, 4 की मौत, 9 घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गतलोग के समीप एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत नौ लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायलों में चालक भी शामिल है। एक गंभीर घायल को नाहन से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार रात करीब 12:45 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को जगदीश शर्मा की दिल का दौरा पड़ने से संगड़ाह अस्पताल में मौत हो गई थी। उनके शव को गांव अरलू ले जाने के लिए बोलेरो कैंपर किराये पर ली गई थी। वाहन में परिवार के सदस्यों के साथ कुछ ग्रामीण भी सवार हो गए थे।

Advertisements

बताया जा रहा है कि चिनाड़ के पास कुछ ग्रामीण भी वाहन में सवार हुए। गतलोग के समीप पहुंचते ही बोलेरो कैंपर अनियंत्रित हो गई और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद कैंपर सड़क से नीचे करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।बोलेरो कैंपर में मृतक जगदीश शर्मा का शव गांव अरलू ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हुए हादसे ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here