Sunday, October 4, 2026
Home Himachal पहाड़ी से चट्टान गिरने से कार हुई हादसे का शिकार, शिमला शहरी...

पहाड़ी से चट्टान गिरने से कार हुई हादसे का शिकार, शिमला शहरी कांग्रेस नेता अनिल बख्शी की मौत

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। सोलन जिले के भराड़ीघाट में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शिमला शहरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल बख्शी की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरी चट्टानों की चपेट में आने से उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे के समय कार में अनिल बख्शी के साथ उनकी पत्नी और बेटा भी सवार थे। दोनों हादसे में घायल हुए हैं और शिमला स्थित आईजीएमसी में उनका उपचार चल रहा है।

Advertisements

हादसा भराड़ीघाट के पास उस समय हुआ, जब पहाड़ी से अचानक चट्टानें और पत्थर सड़क पर आ गिरे। इनकी चपेट में अनिल बख्शी की कार आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि अनिल बख्शी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here