Sunday, October 4, 2026
Home Punjab पंजाब के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी का निधन

पंजाब के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी का निधन

फरीदकोट (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मशहूर रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। गुरजीत सिंह तूत ने फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, गुरजीत सिंह तूत पिछले काफी समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Advertisements

बताया जा रहा है कि गुरजीत सिंह तूत पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव तूत के रहने वाले थे। अपने खेल के दौर में वह कबड्डी के बेहतरीन और चर्चित खिलाड़ियों में शामिल रहे। करीब सवा छह फीट लंबे गुरजीत सिंह तूत अपनी मजबूत कद-काठी और दमदार खेल के लिए कबड्डी मैदानों में खास पहचान रखते थे। उनके निधन की खबर से कबड्डी प्रेमियों और खेल जगत में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here