
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब होशियारपुर सेंट्रल के प्रेस सचिव नरेश कुमार साबा ने प्रेस के नाम बयान जारी करते हुए बताया कि क्लब के अध्यक्ष अमनदीप सिंह और सचिव नरेश कुमार हांडा के नेतृत्व में मोहल्ला जगतपुरा, रेलवे रोड, गोकुल फार्मेसी में एक साधारण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अन्नपूर्णा दिवस के लिए 15,000 रुपये का राशन भेंट किया गया। क्लब के सचिव नरेश कुमार हांडा ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि रोटरी क्लब द्वारा हर साल अन्नपूर्णा दिवस मनाया जाता है।

क्लब के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने बताया कि क्लब द्वारा अगले सप्ताह वन महोत्सव, फूल और फलदार पौधे लगाकर मनाने की भी तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर हर्षविंदर सिंह, भूपिंदर कुमार, संदीप शर्मा, राजन कुमार सैनी और जरनैल सिंह धीर स्टेट अवार्डी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कुलदीप सिंह पत्ती, विश्व बंधु, कमलजीत सिंह, सुरेश बंसल, कमलजीत सिंह, सनमप्रीत सिंह, संदीप शर्मा, राजन कुमार सैनी, हर्षविंदर सिंह, भूपिंदर कुमार, जरनैल सिंह धीर आदि उपस्थित थे।












