गुरबचन कौर प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा पार्टी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा ममता दत्ता ने होशियारपुर से गुरबचन कौर को उनकी पार्टी के प्रति सेवाओं को देखते हुए उन्हें महासचिव के पद पर आसीन किया है।

Advertisements

पार्टी द्वारा यह जिम्मेवारी सौंपे जाने पर गुरबचन कौर ने पार्टी हाई कमांड व प्रदेश अध्यक्षा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को पार्टी स्तर पर उठाकर उन्हें हल करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here