तरनजीत सेठी फिर बनी जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा ममता दत्ता ने पार्टी हाई कमांड की सहमति से प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। इसी के तहत ममता दत्ता द्वारा जिला होशियारपुर महिला कांग्रेस की कमान एक बार फिर से तरनजीत कौर सेठी के हाथों में सौंपी गई है। पार्टी द्वारा यह जिम्मेवारी सौंपे जाने पर तरनजीत कौर सेठी ने पार्टी हाई कमांड व प्रदेश अध्यक्षा ममता दत्ता का धन्यवाद व्यक्त किया है।

Advertisements

सेठी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में प्रदेश को फिर से खुशहाल व समृद्ध बनाने हेतु अग्रसर है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोडऩे हेतु और प्रयास किए जाएंगे। क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने ही महिलाओं को उनके हक दिलाने तथा उन्हें आगे बढऩे के मौके प्रदान किए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here