सेवानिवृत्त होने पर लाइनमैन मनोहर सिंह को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। पॉवर कॉम सिटी डिवीजन में कार्यरत लाइनमैन मनोहर सिंह 31 वर्ष की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हुए। इस मौके पर उनके सम्मान में विदायगी समारोह आयोजित किया गया। जिसमें एस.डी.ओ. जसविंदर सिंह सिटी डिवीजन ने विशेष तौर से पहुंचकर मनोहर सिंह को बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हर माह कर्मचारी रिटायर्ड हो रहे हैं और जो शेष कर्मचारी रह रहे हैं उन पर काम का बोझ बढ़ रहा है, मगर बावजूद इसके कर्मचारी जन सेवाओं को पूरी तरह से मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मनोहर सिंह एक मेहनती और ईमानदार शख्शियत के व्यक्ति हैं और सेवानिवृत्त होने पर भी उन्हें वही सम्मान मिलता रहेगा जो उन्हें सेवा दौरान मिला है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी हमारा अहम अंग हैं और उनका सम्मान हम सभी का कर्तव्य है। इस मौके पर जे.ई. बलवंत सिंह, जे.ई. शाम सुन्दर, जे.ई. अश्विनी, निर्मल सिंह, मनजीत सिंह सहित पॉवर कॉम के अन्य कर्मचारी व स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here