अवारा पशुओं का आंतक, बसी बजीद के ज्ञान चंद को सांड ने मारी टक्कर, मौत

होशियारपुर / हरियाना (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: प्रीति पराशर। अवारा पशु ने व्यक्ति को पटक कर मारा और मौत होने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवारा पशुओं की दहाड़े दिन प्रति दिन बढ़ रही है आगे भी बहुत मामले सामने आए है। बताया जाता है। ज्ञान चंद (65) पुत्र मथूरा दास गांव बसी बजीद जोकि मजदूरी का काम करता था उसे अवारा पशउ ने पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहू लहान व गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को भूंगा स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। भूंगा अस्पताल में डाक्टरों ने मूल सहायता देने के बाद उसे सरकारी अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया।

Advertisements

जब वह सरकीर अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया। डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पत्नि निर्मला ने बताया कि उनके 5 बच्चे है जिनमें 4 लड़कियां व एक लडक़ा है। दो लड़कियों की शादी हो गई है। उसने बताया कि वह मजदूरी करके बच्चों व अपना पेट भरता था। उन्होंने प्रशासन से आगे गुहार लगाई है कि अवारा पशुओं पर नकेल डाली जाए तथा उन्हें मुआवजा मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here