Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur सेंट्रल जेल में योग प्रशिक्षण शिविर में कैदियों व स्टाफ ने किया...

सेंट्रल जेल में योग प्रशिक्षण शिविर में कैदियों व स्टाफ ने किया योगा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। श्रीमति सरस्वती देवी मैमोरियल एजूकेशनल एंड वैल्फेयर सोसायटी व केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (भारत सरकार) की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सेंट्रल जेल होशियारपुर में तीन दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिवर लगाया गया। जिसमे योगाचार्य श्री तुलसी साहू जी की ओर से जेल में रह रहे कैदियों एवं अन्य स्टाफ को योगा करवाया गया एवम योग के बारे में जानकारी दी गई।

Advertisements

जेल सुपरीटेंडेंट गुरपाल सिंह सरोया, डिप्टी सुपरीटेंडेंट हरभजन सिंह, अस्सिस्टें सुपरीटेंडेंट अवतार कृष्ण सैनी ने भी योग में हिस्सा लिया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष निपुण शर्मा ने बताया कि योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है। योग बहुत ही लाभकारी है। योग न केवल हमारे दिमाग, मस्तिष्क को ही ताकत पहुंचाता है, बल्कि हमारी आत्मा को भी शुद्ध करता है। योग के चलते हम ना केवल शारीरिक रोगों से बचाव कर सकते है, अपितु मानसिक शांति एवं अध्यात्म कि और भी अग्रसर हो सकते है। इस अवसर पर संस्था कि ओर से जेल के सुपरीटेंडेंट गुरपाल सिंह सरोया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सभी कैदियों को योग के विषय में जानकारी देने के लिए योग से संबंधित मुफ्त किताबे बांटी गई और तंदरूस्त पंजाब मुहिम के तहत जिंदगी भर नशा नहीं करने कि शपथ दिलाई गई। संस्था की चीफ आर्गेनाइजर पूजा शर्मा ने लोगों से अपील की कि 21 जून को सुबह 6 से 8 बजे तक पुलिस लाइन में नेहरु युवा केंद्र के सहयोग से मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित होने का प्रयास करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here