Monday, October 26, 2026
Home Crime अज्ञात वाहन की टक्कर से कबाड़ का काम करने वाला दंपत्ति घायल,...

अज्ञात वाहन की टक्कर से कबाड़ का काम करने वाला दंपत्ति घायल, हालत गंभीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महाराणा प्रताप चौक (प्रभात चौक) के समीप दोपहर करीब 1 बजे हुए एक सडक़ हादसे में पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया तथा थाना माडल टाउन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

जानकारी अनुसार कबाड़ का काम करने वाला दंपत्ति जयकिशन व गीता देवी निवासी बुल्लावाड़ी (मूल निवासी वैशाली, जिला बिहार) पिपलांवाला से रेहड़ी पर कबाड़ लेकर शहर की तरफ आ रहे थे कि जैसे ही वह महाराणा प्रताप चौक के समीप पहुंचे तो उन्हें पीछे से आ रहे एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही थी। पुलिस ने हादसे की जांच एवं वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here