17 जुलाई को कैबिनेट मंत्री की कोठी में बैल छोडऩे की दी चेतावनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब के सभी गौ भक्तों व गौशालाओं के सेवकों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि पूर्व भाजपा-अकाली सरकार के समय पंजाब की गौशालाओं को बिजली मुफ्त दी गई थी और गौ सेवा के लिए कई चीजों पर गौ सैस लगाया गया था। जो पंजाब के कई शहरों की नगर कौंसिल व नगर निगमों द्वारा लिया गया। जिसकी राशी करोड़ों रुपए बनती है, जो पंजाब सरकार के पास जगह है।

Advertisements

उक्त बातों का प्रगटावा गोबिंद गौधाम गऊशाला आदमवाल रोड में स्वामी कृष्णनंद जी महाराज भूरीवालों करते हुए कहा कि वह गौ सैस पंजाब की गौशालाओं को मुफ्त बिजली के लिए व गौशालाओं की आर्थिक सहायता के लिए और सडक़ों पर घूम रहे असहाय लाचार गौ वंश की सेवा संभाल के लिए खर्च होने चाहिए थे पर गऊ द्रोही पंजाब सरकार ने पिछले काफी समय से इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गौ माता की अपेक्षा करी। गौ भक्तों ने मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, विधायक, डी.एम. एस.डी.एम की कोठियों में विदेशी जर्सी बैल गाडिय़ों में भरकर छोड़े जाएंगे और वह भी उनकी सेवा संभाल करेंगे।

इस मौके पर गौ सेवा मिशन (भारत) स्वामी कृष्णनंद जी महाराज भूरीवालों ने कहा कि उनके द्वारा 16 जुलाई को लुधियाना में कैबिनेट मंत्री की कोठी में बैल छोड़ेगे जाएगे। 17 जुलाई को सुबह 10 बजे कैबिनेट मंत्री सुंदर शााम अरोड़ा की कोठी में और 22 जुलाई को मुख्यमंत्री की कोठी पटियाला में पंजाब के सभी गौ भक्तों द्वारा बैल छोड़े जाएंगे। इस अवसर पर गौ सेवा कमिशन पंजाब पूर्व सदस्य विन्दुसार शुकला, हरीश खोसला, हरीश सैनी, विनोद शर्मा, कृष्ण गोपाल आनंद, दलीप बिल्ला, सोनू जोशी, हनी शर्मा, अभिषेक, आशु शर्मा, जिवेणी गुप्ता, राकेश मनकोटिया, विनोद धीमान, मिंटू, अश्विनी, सुमन शर्मा, प्रमोद शर्मा, कुलदीप सैनी, अश्विनी छोटा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here