भारत में सुरक्षित है अल्पसंख्यक: खन्ना

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भारत अलग-अलग जातियों, कबीलों, धर्मो के लोगों का एक समूह है यहां पर रहने वाला हर इंसान अपने आप को भाग्यशाली महसूस करता है। अल्प संख्यक समुदायों के लिए भारत देश सुरक्षित देश है और सभी अल्प संख्यक को भारतीय होने पर गर्व है। उपरोक्त शब्द भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने खुले दरबार में जनता की समस्याओं को सुनते हुए कहे।

Advertisements

खन्ना ने कहा कि भारत के विभाजन के जिम्मेदार समुदायों के लोग आज भी सत्ता प्राप्ति के लिए अमन चैन के जीने वाले लोगों की भावनाओं को भडक़ा कर अपना मकसद सीधा करना चाहते है, पर भारत की तरक्की में विश्वास रखने वाले समुदाय उन लोगों की चालों को कामयाब नहीं होने देगें। खन्ना ने कहा कि भारत विकसित देशों की क्षेणी में शामिल होने जा रहा है। ऐसे में भारत के अंदर भेदभाव, गैर विरोध, निरात्मक राजनीति करने वाले लोगों के लिए कोई स्थान नहीं रहेगा।

इस मौके पर खन्ना ने खुले दरबार में लोगों की शिकायतें सुनी व उनका समाधान किया। इस मौके पर खन्ना के साथ पंजाब यूथ डिवेलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य विजय अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रमन घई, मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, नवजिंदर सिंह बेदी, दिलवाग वाग्गी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here