Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur सलौनी का रिंकु 9 ग्राम चरस के साथ क़ाबू

सलौनी का रिंकु 9 ग्राम चरस के साथ क़ाबू

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कम मात्रा वाले नशेड़ी भी गिरफ़्त में फंसते जा रहे हैं । पुलिस ने 9 ग्राम चरस के साथ सलौनी के रिंकु को पकड़ा है । जानकारी के अनुसार रजिंदर उर्फ़ रिंकु पुत्र बीरबल निवासी बूहला अवाह डाकघर सलौनी को भोटा के पास नारायण नगर के पास पुलिस नाके पर दबोचा गया। यह घटना सोमवार को सायं कऱीब 8 बजे की है ।

Advertisements

एसपी हमीरपुर रमण कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस लगातार नशे के ख़िलाफ़ अभियान चला रही है । अगर नशे को लेकर किसी के पास गुप्त सूचना हो तो इस बारे पुलिस को ज़रूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here