Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur वार्ड 46 में अजय वर्मा के चुनाव प्रचार में खुद उमड़ रहे...

वार्ड 46 में अजय वर्मा के चुनाव प्रचार में खुद उमड़ रहे वार्ड वासी, कार्यकर्ताओं में भी उत्साह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 46 से आप उम्मीदवार अजय कुमार वर्मा द्वारा जहां चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है वहीं उनके द्वारा खोले गए कार्यालय में वार्ड वासियों तक पहुंच करने संबंधी पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह से डटे हुए हैं। अजय वर्मा ने बताया कि कमेटी बाजार, अशोक नगर, तारघर वाली साइड, प्रह्लाद नगर, राम नगर आदि सहित वार्ड पड़ते तमाम इलाके में आप कार्यकर्ता पूरी तरह से डटे हुए हैं और वार्ड वासियों का उन्हें भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है। उनका कहना है कि वह पिछले लंबे समय से इस वार्ड के साथ-साथ शहर के अन्य इलाकों में पार्टी द्वारा सौंपी गई सेवा को निभाते हुए सेवा कार्यों को समर्पित हैं तथा रहेंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सरकार से उऩ्होंने वार्ड के कई कार्य करवाए हैं और उन्हें उम्मीद है कि वार्ड वासी उन्हें आशीर्वाद जरुर देंगे। इस मौके पर पूर्व पार्षद व स्वर्णकार संघ पंजाब वन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन धीर ने कहा कि अजय वर्मा बहुत ही मिलनसार एवं मेहनती व्यक्तित्व के मालिक हैं और पार्टी ने उनकी मेहनत को देखते हुए ही उन्हें शहर के महत्वपूर्ण वार्ड से टिकट देकर नवाजा है और हम सभी का यह फर्ज बनता है कि हम उन्हें कामयाब बनाएं। उन्होंने वार्ड वासियों से अपील की कि वह अजय को सेवादार के रुप में मौका जरुर दें ताकि ऐसे मेहनती युवाओं का हौंसला बना रहे और वह वार्ड ही नहीं बल्कि शहर की भलाई एवं उन्नति के लिए कार्य कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here