Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur हिन्दुओं के राजनीतिक और सामाजिक हितों की आवाज़ उठाने वाले पंकज कृपाल...

हिन्दुओं के राजनीतिक और सामाजिक हितों की आवाज़ उठाने वाले पंकज कृपाल का सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब प्रदेश में रह रहे हिन्दुओं के राजनीतिक एवं सामाजिक हितों की रक्षा हेतु आवाज़ उठाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट पंकज कृपाल को गोबिंद गोधाम गौशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडवोकेट पंकज कृपाल ने कहा कि पंजाब में हिन्दुओं के साथ सरेआम अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पंजाब में राजनीतिक स्तर पर हिन्दुओं के पास 25 से 30 सीटें हुआ करती थी, जोकि अब कम होकर 10-12 ही रह गई हैं। हिन्दू बहूल क्षेत्रों में अन्य वर्ग के लोगों को चुनाव में खड़ा करके राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा हिन्दू वर्ग की भलाई के लिए कोई योजना नहीं है।

Advertisements

जबकि प्रदेश में सबसे अधिक टैक्स हिन्दू समाज के लोग देते हैं तथा प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में इनका अहम योगदान है। लेकिन बावजूद इसके जब भी हिन्दुओं के हितों की बात आती है तो सभी राजनीति पार्टियां चुप्पी साध लेती हैं। इसलिए उन्होंने इस मुद्दे को लेकर आवाज़ बुलंद की है तथा उन्हें उम्मीद है कि उनकी इस आवाज़ को जहां अन्य राजनीतिक पार्टियां जरुर सुनेंगी वहीं कांग्रेस द्वारा भी सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने उन्हें सम्मानित करने के लिए संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर गोशाला प्रबंधकों की तरफ से प्रधान कुलदीप सैनी गप्पा व गीता मंदिर के सचिव हरीश शर्मा ने कहा कि कृपाल द्वारा जो कदम उठाया गया है वह सराहनीय है तथा हम सभी उनके साथ हैं। उन्हें जहां भी संस्थाओं के साथ की जरुरत होगी हम सभी उनके साथ खड़े मिलेंगे तथा हिन्दू समाज की मजबूती के लिए कार्य करेंगे ताकि समाज को उनका बनता हक मिल सके। इस मौके पर राधा गोबिंद स्नेह मंदिर के उपाधय्क्ष महिंदरपाल, स्वामी मोहनानंद संकीर्तन मंडल के उपाध्यक्ष प्रवीण मनकोटिया व कोषाध्यक्ष गुलशन नंदा, जैन युवा मंडल से सौरभ जैन, संकल्प सोसायटी के अध्यक्ष बलदीप बल, ओम शिवाय मंदिर से राम यादव, शक्ति संस्था से उपाध्यक्ष यजत मल्होत्रा, हर-हर महादेव सेवा समिति के उपाध्यक्ष नवदीप ओहरी, रघुवीर सिंह, वैष्णो सेवक संघ से मोहन सिंह धामी, एडवोकेट अंकित गुप्ता, रत्न शिव मंदिर से ठाकुर दलजीत सिंह, गौसेवा समिति से हनीश गुप्ता, कृष्ण परिवार संघ से पंडित प्रियव्रत, मैनेजर विनोद धीमान, अमृत नगर वैल्फेयर सोसायटी से परवेश वर्मा, राकेश अग्रवाल, रत्न शिव मंदिर के सदस्य नरिंदर शर्मा व कृष्ण देव महेन्द्रू आदि सहित अन्य संस्था सदस्यों ने एडवोकेट पंकज कृपाल को सम्मानित किया और उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here