Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur वार्ड 47 में आप उम्मीदवार कमलेश रानी को बढ़त, बुजुर्गों के आशीर्वाद...

वार्ड 47 में आप उम्मीदवार कमलेश रानी को बढ़त, बुजुर्गों के आशीर्वाद से चुनाव प्रचार में मिल रहा भारी बल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 47 से आप उम्मीदवार कमलेश रानी को बढ़त मिलती दिख रही है और उन्होंने बुजुर्गों के आशीर्वाद से चुनाव प्रचार के और तेज कर दिया है। जिसके तहत वार्ड निवासियों को उन्हें भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। कार्यालय खोलने के दौरान जहां विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने वार्ड वासियों को वार्ड के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया था वहीं कुछ ऐसी गलियां बनवाने का भी विश्वास दिलाया था, जिनके निवासियों की आजतक किसी ने सुध नहीं ली थी।

Advertisements

कमलेश रानी के पति अजय सैनी जोकि समाज सेवा को तत्पर रहते हैं के द्वारा विधायक जिम्पा के माध्यम से भगवानदास का कारखाना इलाके में वर्षों से टूटी गली का दंश झेल रहे लोगों की सुविधा हेतु नई गली बनवा दी वहीं वह हरेक के सुख व दुख के साथी के रुप में भी जाने जाते हैं। विधायक जिम्पा द्वारा इस सीट पर भी पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर की चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाने की ड्यूटी लगाई गई है, जिसे वह पूरी तनदेही से निभा रहे हैं। क्योंकि, वह उक्त वार्ड के पार्षद रह चुके हैं और उनके द्वारा करवाए कार्यों का भी वार्ड वासियों पर खासा प्रभाव है। श्री धीर भी अपने वार्ड के प्रति समर्पण भाव से समर्पित हैं और उनका दावा है कि यह सीट आप जरुर जीतेगी और बड़े मार्जन से जीतेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here